श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के द्वारा शनिवार को श्री हनुमान जी जन्म उत्सव व भव्य

252 Views

सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा—-जयप्रकाश श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट——मऊ
श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में श्री सुंदरकांड पाठ परिवार द्वारा आगामी 16 अप्रैल दिन शनिवार को प्रातः 6:00 बजे से श्री हनुमान जी महाराज का जन्म उत्सव धूमधाम से रेलवे क्रॉसिंग बाल निकेतन स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर पर मनाया जाएगा ।इसी क्रम में प्रातः 6:00 बजे से ही श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ व 11 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा तत्पश्चात समिति के प्रमुख लोगों द्वारा सुंदर भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा ।इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंदिर समिति के डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि बल बुद्धि एवं विद्या के सागर श्री हनुमान जी महाराज का प्रकट उत्सव के अवसर पर मंदिर को फूल माला और गुब्बारों से सजाया जाएगा ।
डॉक्टर गुप्त ने श्री हनुमत कृपा कृपा सेवा समिति के सभी सदस्यों को सपरिवार मंगल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विनम्र निवेदन किया। वृद्ध एवं महिलाओं के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की गई है। संपर्क सूत्र
9415219361 श्री चंद्रशेखर अग्रवाल
9415261030 आनंद गुप्त
श्री राम लोहिया +91 94500 99999

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *