श्री हनुमत कृपा सेवा समिति की शाखा श्री हनुमान गढ़ी मंदिर सेवा समिति बाल निकेतन रेलवे क्रॉसिंग की तत्वावधान में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें नगर की विभिन्न प्रतिभाओं को प्रशस्ति सुमन व अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संबोधित करते हुए मंदिर समिति के प्रमुख डा राम गोपाल गुप्ता ने कहा कि हनुमान जी महाराज की कृपा से सभी कार्य हो रहे हैं उनकी कृपा से प्रतिभावों को सम्मानित करने का अवसर समिति को प्राप्त हुआ है ।इस अवसर पर सभी प्रतिभाओं डा प्रमोद साहू अमित मद्धेशिया विशाल मद्धेशिया अजय कुमार राजीव सैनी को समिती के प्रमुख राघवेंद्र सिंह सुरेश सिंह कैलाश चंद जायसवाल आनंद गुप्ता बब्बन सिंह मोती लाल विश्वकर्मा राजेंद्र गुप्ता श्री राम लोहिया जे एन सिंह आदि ने अंग वस्त्रम तथा माल्यार्पण करते हुए प्रशस्ति सुमन समर्पित किया ।तथा मंजू गुप्ता को पुष्प गुच्छ दिया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभाओं को संबोधित करते हुए समिति के प्रमुख डा रामगोपाल गुप्त ने कहा कि आज वैज्ञानिक तकनीकी डैक्यूमेंट्री फिल्म प्रशासनिक सेवा तथा सभासद के रूप में सेवा देने वाले हमारे प्रतिभाओं को देश विदेश में मऊ जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं जिस पर हम सभी गौरांवित है।आशा ही नहीं अपितु पूरा विश्वास है किश्री हनुमान जी महाराज की कृपा से सभी का भविष्य उज्जवल होगा ।इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद गुप्त अनिल शर्मा सुभाष चन्द्र कनौजिया ध्रुव नारायण गुप्ता जय कृष्ण उपाध्याय अनुपम पांडेय शिव शंकर सिंह स्वामीनाथ गुप्ता मनोज गुप्ता ओम प्रकाश डा रमेश कुमार कैलाश चंद गुप्ता तरुण कुमार दीप गुप्ता अजय मिश्र समेत सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाओं को अपना आशीर्वाद दिया।अंत में श्री सुंदर काण्ड पाठ के पश्चात आरती व प्रसाद वितरण किया गया।







