श्री हनुमान गढ़ी मंदिर समिति रेलवे क्रॉसिंग मऊ द्वारा श्री सुंदर कांड का संगीतमय पाठ प्रत्येक मंगलवार की तरह आयोजित किया गया । इस अवसर पर समिति के प्रमुख अजय मिश्र ने सुंदर काण्ड पाठ के श्रवण और पठन से मनुष्य को संजीवनी मिलती है ।गोस्वामी तुलसीदास जी ने मानस के सुंदर कांड में श्री हनुमान जी महाराज के चरित्रों का वर्णन किया है ।इस अवसर पर समिति के डा राम गोपाल ने कहा कि सुंदर कांड के प्रथम दोहे में ही जामवंत के वचन सुहाए सुनी हनुमंत हृदय अति भाए।जामवंत वानर दल के सबसे वृद्ध सदस्य थे जैसे उन्होंने मां जानकी का पता लगाने कहा वे प्रसन्न होके उनके आज्ञा का पालन करने के लिए तैयार हो गए।अर्थात घर परिवार के वृद्ध जन की आज्ञा का पालन बिना किसी झिझक के करना चाहिए ।इस अवसर पर बब्बन सिंह आनंद गुप्ता रमेश शर्मा विनोद गुप्ता आशीष सिंह ने संगीतमय पाठ किया।अंत में जय कृष्ण उपाध्याय श्री राम लोहिया पारस नाथ गुप्ता ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।अनिल शर्मा पंकज राजभर तरुण सिंह हरेंद्र अशोक कुमार शिवशंकर सिंह ओम प्रकाश अजय बरनवाल जे एन सिंह विनोद राय सन्नी प्रजापति लालू गुप्ता राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे ।



