तरवा आजमगढ़। तरवा थाना क्षेत्र के ठाटा दोयम ग्राम सभा के रहने वाले सोभनाथ चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।शव को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बताते चले की ठाटा दोयम के रहने वाले सोभनाथ चौहान की किसी से कहासुनी हुई थी जिसमें मौके पर पुलिस भी गई थी। परिजनों ने यह आरोप लगाया कि पुलिस के मार से व्यक्ति की मौत हुई अब यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर व्यक्ति की मौत कैसे हुई। परिजनों ने एक लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया है जिसमें उन्होंने सिपाहियों के निलंबन की मांग की है।घटना 7 जनवरी का है इसमें इलाज के दौरान व्यक्ति की आज मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस के विरुद्ध धरना प्रदर्शन एवं नारेबाजी किया मौके पर क्षेत्राधिकार लालगंज हितेंद्र कृष्णा ,उपजिलाधिकारी मेहनगर रामानुज शुक्ला और तरवां थाना अध्यक्ष राम प्रसाद बिंद भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बूझाकर शव को कब्जे में लिया। उप जिलाधिकारी मेहनगर ने भी कहा कि परिजनों को जो भी आर्थिक सहायता होगी हर संभव मदद की जाएगी। क्षेत्राधिकार लालगंज ने कहा कि मामले की जांच मै स्वयं करूंगा जो भी इसमें दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतक अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गया है।
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत जांच में जुटी पुलिस
273 Views
