आजमगढ़: गंभीरपुर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी आजमगढ़ व आई जी अखिलेश कुमार पहुंचे और फरियादियों की समस्याएं सुनी और थाना दिवस पर आए हुए प्रार्थना पत्र का अविलंब निस्तारण करने को निर्देशित किया बताते चलें कि थाना दिवस पर कुल कुल 15 प्रार्थना पत्र आये जिसमे एक प्रार्थना पत्र तीन तलाक का भी था जिसमें आईजी अखिलेश कुमार ने एसपी सिटी को देखकर उस पर कार्रवाई करने को कहा,जिलाधिकारी आजमगढ़ थाना दिवस पर सबसे पहले थाना क्षेत्र के सभी लेखपालों से रूबरू हुए और भूमि विकास रजिस्टर एवं आपत्ति रजिस्टर को देखा जिसमें उनके निस्तारण की भी जानकारी ली उन्होंने लेखपालों से कहा कि जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हो जाता है उस रजिस्टर में शिकायतकर्ता का भी हस्ताक्षर कराएं साथ ही साथ थाना दिवस पर पड़े प्रार्थना पत्र पर अभिलंब निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा जिलाधिकारी ने कहा कि अगर कहीं अतिक्रमण अतिक्रमण हटाया गया और उस पर पुनः आक्रमण कर लिया गया हो तो संबंधित के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराएं। आईजी अखिलेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि समय से वादों का निस्तारण करें अगर कहीं किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो हमें अवगत कराएं। इस मौके पर मुख्य रूप से एसपी सिटी शैलेंद्र लाल तहसीलदार न्यायिक थाना प्रभारी गंभीरपुर विजय प्रकाश मौर्य एसआई मुरारी मिश्रा, राज बहादुर यादव, ओंकार नाथ पांडेय, इंद्रपाल यादव, ज्ञान यादव,दिवान आलोक चौधरी, स्वपनिल सक्सेना आदि लगो उपस्थित थे।
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे आईजी,डीएम समस्याओं को गंभीरता से लेने की दी हिदायत
182 Views
