​सईद रोड के निर्माण कार्य शुरू होने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ

40 Views

सईद रोड के निर्माण कार्य शुरू होने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ ने प्रसन्नता व्यक्त किया। मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ राम गोपाल ने बताया कि मऊ नगर का व्यापार पूरी तरह से तहस नहस हो गया है।सेतु निर्माण के कारण नगर में लारी पैलेस वाली सड़क से पूरी तरह से दो पहिया तीन पहिया वाहनों का आवागमन बंद है इसके साथ साथ यातायात नियमों के पालन के क्रम में टी सी आई मोड से कोई वाहन नगर में प्रवेश नहीं कर पाता है और रेलवे क्रॉसिंग पर तो हाय तोबा ही मचा है।डॉ गुप्त ने कहा कि सेतु विभाग के सुस्ती ने व्यापारियों के हृदय में निराशा भर दिया है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मांग को अहमियत देते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा सईद रोड के निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाने से व्यापारियों में एक आशा जग गई है।इस सुकृति के लिए नगर पालिका परिषद के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी को धन्यवाद दिया गया और आशा व्यक्त किया कि शीघ्र ही समय रहते इसे चालू कर दिया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से अजहर फैजी आनंद गुप्त महातम यादव कन्हैया जायसवाल नीरज अग्निवेश से स्वतंत्र कुमार गुप्ता ओम प्रकाश गुप्ता इकबाल अहमद गामा यादव अभिषेक मद्धेशिया हरिशंकर गुप्ता अशोक सिंह सुभाष कन्नौजिया हाजी अनवर अली हाजी इफ्तेखार अहमद आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *