सड़क के बदहाली से ग्रामीण है परेशान मेहनगर तहसील अंतर्गत मामला सराय त्रिलोचन ग्राम सभा का
बोगरिया, आजमगढ़। मेहनगर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा सराय त्रिलोचन की सड़के अपनी बदहाली का रोना रो रही है यह सड़क लगभग दस वर्षों से इसी प्रकार से खंडहर की तरह पड़ा हुआ है मजे की बात तो यह है कि इसी रास्ते से करीबन दसों छोटे-छोटे गांव जुड़े हुए हैं जिसमें जाने का यही एक मार्ग है वह भी पूरी तरह से कंकड़ पत्थर की तरह दिख रहा है यहां आए दिन कोई न कोई अपनी साइकिल मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो जाता है कई बार लिखित सूचना भी दी गई परंतु अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। ग्रामीणों के लिखित एप्लीकेशन पर बार-बार यही कहा जाता है कि सड़क पास हो गया है जल्द ही बनाया जाएगा परंतु आज तक यह सड़क बन नहीं पाया इसके पीछे क्या वजह है यह तो अधिकारीगण ही जानते होंगे परंतु ग्रामीणों ने यह मांग की है कि इस सड़क को जल्द से जल्द बनवाया जाए।
सड़क के बदहाली से ग्रामीण है परेशान मेहनगर तहसील अंतर्गत मामला सराय त्रिलोचन ग्राम सभा का
197 Views
