सड़क दुर्घटना में छात्र ने तोड़ा दम

189 Views

आजमगढ़ : मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेपुरा गांव के पास ट्रक के कुचलने से छात्र ने दम तोड दिया।छात्र कोचिंग से अपने घर लौट रहा था। छात्र रणवीर यादव उम्र 18 पुत्र अवधेश यादव ग्राम रघुवीरपुर परिसिनिया थाना मेहनाजपुर का निवासी था। वह 11 वी का छात्र था ।मृतक 2 भाई एवं एक बहन में सबसे बड़ा था।मृतक का पिता मुंबई में ऑटो चलाते हैं अभी मुंबई में ही हैं।घर मे कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने लगभग आधा घण्टे का जाम लगा दिया।जिसके बाद मौके पर थाना देवगांव ,थाना तरवां व क्षेत्राधिकारी लालगंज के साथ -साथ मेहनाजपुर की पुलिस फोर्स भी पहुंच गयी।मेहनाजपुर थानाध्यक्ष एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज हितेंद्र कृष्ण के समझाने पर जाम खत्म हुआ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *