समाजसेवी सोनू सिंह के आकस्मिक निधन से गमगीन हुआ माहौल

211 Views

रिपोर्ट :जयप्रकाश श्रीवास्तव

तरवां, आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के बड़का का पूरा गांव के रहने वाले समाजसेवी और हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष रह चुके सोनू सिंह जो बड़े ही मिलनसार स्वभाव के थे। समाज सेवा में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता।जो प्रायः असहायों और कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता के लिए हमेशा खड़े रहते थे ऐसे होनहार समाजसेवी के आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही गांव के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लोग भी गहरे शोक में डूब गए। यह खबर सुनते ही लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके निवास स्थान बड़का के पूरा गांव अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने लगे बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी वे टाइफाइड,मलेरिया और आंत के इंफेक्शन से पीड़ित थे। बृहस्पतिवार की रात्रि में अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने से अस्पताल में ही इलाज के दौरान लगभग 10:00 बजे रात्रि को उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया।वे पत्रकार संगठन आइडियल परिवार से भी जुड़े थे वह प्रायः पत्रकारों के आवश्यक कार्यक्रमों में अवश्य ही पहुंचा करते थे और बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। इससे तरवां क्षेत्र के साथ-साथ अन्य स्थानों के पत्रकार बंधु भी उनके हंसमुख स्वभाव से काफी परिचित थे। यही वजह रही कि उनकी अंतिम यात्रा में क्षेत्र के जाने-माने हस्तियों के साथ-साथ सभी पत्रकार बंधु उपस्थित रहे श्री आदित्यनाथ को वे अपना आइडल मानते थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *