समाज के सभी लोगों के सुख दुख में समान रूप से भागीदार होने पर ही समाज में एकजुटता आएगी ।किसी भी व्यक्ति के दुख मेंसर्व समाज के सम्मिलित होने पर उसका दुख आधा हो जाता है ।उक्त विचार है अखिल भारतीय मध्यदेशीय समाज के पूर्व अध्यक्ष डा रामगोपाल के ।वे नगर के औरंगाबाद में शिव प्रसाद मद्धेशिया के निवास पर उनकी धर्म पत्नी के निधन पर आयोजित पच्चबुज्झी में उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे ।इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए औरंगाबाद क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि मऊ जनपद में स्वजातीय बंधुओ के सुख दुख में बराबर भागीदार बनने तथा सहयोग करने का यह पंचबुझी बैठक अनूठा आयोजन है ।बैठक का संचालन करते हुए महामंत्री अपूर्व गुप्ता ने कहा कि महापात्र द्वारा मरणोपरांत कार्यक्रम में कुछ लोगो को नाहक परेशान किया जा रहा है जो उचित नहीं है यदि समय रहते महापात्र गण अपनी कार्य शैली में सुधार नहीं करेगे तो मध्यदेशीय समाज कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाएगा ।इस अवसर पर आश्रम समिति के अध्यक्षअनूप गुप्ता राजेंद्र प्रसाद गुप्त पूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए ।इस अवसर पर मुख्य रूप से सुशील गुप्ता भीम प्रसाद गुप्ता विनोद मद्धेशिया सुनील कुमार अवनीश गुप्ता मुकेश कुमार गुप्ता रवि गुप्ता दीपक गुप्ता मनीष कुमार गुप्ता गोविंद गुप्त राधेश्याम गुप्त समेत औरंगाबाद समिति के बहुत से सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे ।
समाज के सभी लोगों के सुख दुख में समान रूप से भागीदार होने पर ही समाज में एकजुटता
172 Views
