सामाजिक धार्मिक तथा व्यापारिक के साथ साथ सर्व समाज के सेवाओं में महत्व पूर्ण भूमिका अदा करने वाले वैश्य सभा के युवा संगठन

185 Views

सामाजिक धार्मिक तथा व्यापारिक के साथ साथ सर्व समाज के सेवाओं में महत्व पूर्ण भूमिका अदा करने वाले वैश्य सभा के युवा संगठन के प्रदेश महामंत्री मऊ नगर के दक्षिण टोला निवासी अभिषेक मद्धेशिया को समाजवादी लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर वैश्य समाज में खुशी दौड़ गई है। उक्त जानकारी देते हुए वैश्य सभा के प्रमुख डा रामगोपाल गुप्त ने बताया कि समाज वादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष तथा विधान परिषद के सदस्य माननीय नरेश उत्तम पटेल ने अभिषेक को लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश के राज्य कार्यकारिणी के प्रदेश सचिव पद पर नामित कर वैश्य समाज मान बढ़ाया है ।इसके लिए पत्र भेजकर समाज वादी पार्टी के कर्णधार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सभी व्यापारिक सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों के तरफ से ढेर सारी बधाई तथा धन्यवाद प्रेषित किया।इस अवसर पर बधाई देने वालो में मुख्य रूप से मनीष मद्धेशिया दीपक गुप्ता शुभम मद्धेशिया संजय गुप्त हेमराज मद्धेशिया दिलीप मद्धेशिया रवि कुमार पवन गुप्ता अशोक गुप्ता कमलेश चौरसिया आदि रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *