सीजर विधि से पैदा हुई प्रथम बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ जच्चा- बच्चा दोनों घर के लिए रवाना

46 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

तरवां/परमानपुर
तरवां के सौ सैयाअस्पताल में 7 जनवरी 2026 को सीजर विधि से डॉक्टर शिल्पी आनंद की देखरेख में प्रथम बच्ची ने जन्म लिया था। आज बुधवार 14 जनवरी को जच्चा बच्चा दोनों घर के लिए रवाना हुए। बताते चले कि तरवां के सौ सैया अस्पताल में अब तक सीजर विधि की व्यवस्था नहीं थी परंतु डॉक्टर शिल्पी आनंद के आ जाने से सीजर विधि की व्यवस्था प्रारंभ हो गई है जिसमें ग्राम बघाई पोस्ट सलेमपुर बहरियाबाद, गाज़ीपुर की रहने वाली मीरा देवी ने सीजर विधि से इस अस्पताल में प्रथम बच्ची को जन्म दिया था इस तरह से सीजर विधि से इस अस्पताल में जन्म लेने वाली यह प्रथम बच्ची बन गयी है। जिन्हें आज पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से अपने परिजनों के साथ घर के लिए रवाना किया गया।जिसमें अस्पताल के डाक्टरों
और नर्स ने फूल और बुके देकर के इनको विदा किया। सरकार की योजना से लोगों को मिल रहे लाभ जिससे आर्थिक तंगी से परेशान लोगों को प्राइवेट हॉस्पिटलों में अत्यधिक पैसे खर्च करने से राहत मिली।अब इस अस्पताल में ओटी की सुविधा हो जाने से क्षेत्र के लोगों के अंदर काफी खुशी का माहौल है। अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर आर एस मौर्य ने बताया की अब इस सुविधा से क्षेत्र में महिलाओं को जो भी परेशानियां झेलनी पड़ती थी वो परेशानियां अब इन्हें नहीं झेलनी पड़ेगी। उन्होंने आगे बताया कि हम इस अस्पताल में आने वाले हर मरीज को अधिक से अधिक सुविधाएं देने का प्रयास करते हैं जिससे इन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो। इस अस्पताल में सभी स्वास्थ्य कर्मी अपनी ज़िम्मेदारियों को बड़े ही तन्मयता के साथ पूरा करने का प्रयास करते हैं इन्हीं स्वास्थ्य कर्मियों के तन्मयता और अच्छे कार्यों के वजह से आज इस अस्पताल पर लोगों का विश्वास और भी बढ़ रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *