सुंदर काण्ड पाठ परिवार ने हिंदू सनातन धर्म की जड़ों को मजबूत बनाने के साथ साथ घर घर

79 Views

सुंदर काण्ड पाठ परिवार ने हिंदू सनातन धर्म की जड़ों को मजबूत बनाने के साथ साथ घर घर में श्री हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना करने का जो अलख जगाई है निश्चित रूप से बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।उक्त विचार है विश्व हिंदू परिषद जनपद मऊ के अध्यक्ष पारस मणि दीपू सिंह के ।वे बालनिकेतन रेलवे क्रॉसिंग स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उक्त बातें कर रहे थे ।श्री सिंह ने कहा कि इस श्री राम दरबार को हम सभी मिलकर भव्य और दिव्य बनाएंगे ।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंदिर समिति के प्रमुख डा रामगोपाल ने कहा कि आज एकादशी और बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर शबरी की कुटिया मेंश्री राम दरबार में आए हुए सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन वंदन तथा स्वागत है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपू सिंह को समिति के प्रमुख जयकृष्ण उपाध्याय तथा सुरेश सिंह ने तथा विशिष्ट अतिथि सभासद राजीव सैनी को राघवेन्द्र सिंह तथा श्री राम लोहिया ने अंग वस्त्रम तथा माला पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर सर्वेश राय तथा रिंकू मिश्र ने भजनो की शानदार प्रस्तुति किया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद गुप्ता राजेश गुप्ता दिनेश बरनवाल अजय मिश्र बब्बन सिंह सुनील चौबे अनुपम पांडेय रमेश शर्मा ने श्री सुंदर काण्ड पाठ किया।कार्यक्रम में पंकज राजभर अनिल शर्मा अंकुर वर्मा रघुनाथ चौहान ओम प्रकाश विजय कुमार विनोद गुप्ता श्याम मद्धेशिया विजय सिंह राजेश छतीजा अभिषेक शर्मा मनोज चौबे वीरेंद्र गुप्ता लल्लू गुप्ता सुधीर शुक्ला शैलेंद्र चौरसिया समेत सैकड़ों भक्त गण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *