सौ सैया अस्पताल में इलाज कराने आई महिला के गले से सोने का चैन हुआ गायब, तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा

208 Views

सौ सैया अस्पताल में इलाज कराने आई महिला के गले से सोने का चैन हुआ गायब, तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा

अतरौलिया आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंचलीपुर गांव निवासिनी पीड़ित महिला मिथिलेश पत्नी लाल बहादुर पांडेय ने स्थानीय थाने पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि दिनांक 29/02/2024 को समय 11 बजे दिन में अपने पति के साथ इलाज कराने सौ शैय्या हास्पिटल अतरौलिया आई थी जहां पर डा0 सन्तोष वर्मा को दिखाई और खून जाँच कराने रूम न0 105 में गयी थी। दवा इलाज के बाद गेट पर आयी तो पता चला कि मेरी गले की चैन नही है तो मैं घबड़ा कर अपने पति के साथ घर चली आयी जहाँ मेरी लड़की ने पूछा कि मम्मी गले का चैन कहा है तो मैने रोते हुये कही कि मेरा चैन खो गया है। लड़की ने देखा तो चैन का लाकिट बेलाउज में मिला फिर मैं हास्पिटल आयी बहुत खोजबीन किया लेकिन चैन नही मिला तो इसकी सूचना कन्ट्रोल रूम को दिया जिस पर थाने की पुलिस गयी और खोजबीन किया ।जब नही मिला तो थाने पर आकर सूचना दी और कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित महिला को घर पहुँचने पर चैन खोने की जानकारी हुई। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *