स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी चार की मौत 15 जख्मी सीएम योगी ने जताया शोक

194 Views

स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी चार की मौत 15 जख्मी सीएम योगी ने जताया शोक
बाराबंकी। सरकारी स्कूल के बच्चों को चिड़ियाघर से लेकर लौट रही एक बस बाईक को टक्कर मारने के बाद पलट गई देवा कोतवाली क्षेत्र में हुई हादसे में तीन छात्राएं एवं बस मालिक के पुत्र की मौत हो गयी।जबकि 6 शिक्षक समेत 15 घायल हो गए मंगलवार को सूरतगंज ब्लॉक की कंपोजिट विद्यालय फरक्का से 40 बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिए एक निजी बस से लखनऊ के चिड़ियाघर ले जाया गया था। बच्चों की देखरेख में छः अध्यापक भी गए थे शाम करीब 4:30 बजे बस बच्चों को लेकर सूरतगंज लौट रही थी शाम करीब 5:45 बजे देवा फतेहपुर मार्ग सलारपुर गांव के पास आदर्श कॉलेज के सामने बस के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया बस ने बाइक को टक्कर मारी और लहराते हुए सड़क के करीब 60 फीट तक घीसटती चली गई और फिर पलट गई। हादसा होते ही घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई स्थानीय लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकलना शुरू किया और पुलिस भी मौके पर पहुंची।
इस दौरान बस में सवार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के मदरहा गांव की कामिनी उम्र 14 हिमांशी उम्र 14 ,शुभी उम्र 14 व बस मालिक के पुत्र असंद्रा के सिद्धौर कस्बा निवासी सुफियान उम्र अभी खत्म 38 की मौके पर ही मौत हो गयी।जबकि छह शिक्षकों समेत 15 अन्य घायल हुए।अजय व प्रदीप को नाजुक हालत में जिला अस्पताल से केजीएमयू रेफर किया गया है। सूचना पर डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी दिनेश कुमार सिंह समेत पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में हुए सड़क हादसे का त्वरित संज्ञान लिया है उन्होंने मृतक बच्चों के शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है साथ ही घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंच कर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।उन्होंने घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।अपनी शोक संदेश में सीएम ने कहा कि बाराबंकी में हुए सड़क दुर्घटना में बच्चों का निधन अत्यंत दुखद है।मेरी संवेदनाएं शोक संतृप्त परिजनों के साथ है संबंधित अधिकारियों को घायल बच्चों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं।प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायल बच्चों को शीघ्र स्वस्थ लाभ प्रदान करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *