स्कूल में चाहरदिवाली ना होने से छात्रों में बना रहता है पोखरी में डूबने का भय।

169 Views

सूचना के बाद भी संबंधित अधिकारी मौन

शायद किसी बड़े हादसे का कर रहे हैं प्रतीक्षा

रिपोर्ट:जयप्रकाश श्रीवास्तव

बिलरियागंज/आजमगढ़:आजमगढ़ जिला के शिक्षा क्षेत्र हरैया का प्राथमिक विद्यालय पोखरा के पास है जिसमें कुल 134 बच्चे कक्षा 1 से कक्षा 5 तक पढ़ते है ।विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेंद्र सिंह ने कहा कि कई बार ग्राम प्रधान व विभागीय अधिकारियों से कहा गया परंतु स्कूल की चार दीवाली नहीं बनाई गई ।इससे बच्चों में काफी डर बना हुआ है। अभी पहले बच्चा थोड़ी सी लापरवाही में पानी में चला गया, तुरंत उसे बाहर किया गया ।इस संबंध में ग्राम प्रधान मुकेश प्रजापति ने बताया कि ब्लॉक पर कई बार चार दीवाली को लेकर दौड़ लगाया पर हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे चार दीवाली बनाने में समस्या हो रही है ।इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव से पूछा गया तो कहां की चार दिवाली बन रही हैं ।यहां के हेड मास्टर और प्रधान आकर बताएं वहां भी काम कर दिया जाएगा।
विद्यालय में चार दीवाली ना होने से बच्चे खेलते हुए स्कूल से सटा ताल पोखरा है ।जिसमें हमेशा पानी रहता है और पोखरी ताल में गड्ढे में ओके गिरने की संभावना बनी रहती है ।कई बार बच्चे उसे गड्ढे में गिर चुके हैं ।पर अभी तक कोई अनहोनी नहीं हुई कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *