हरि अनंत अरु कथा अनंताकहहि सुनही बहु विधि सब संता

161 Views

हरि अनंत अरु कथा अनंता
कहहि सुनही बहु विधि सब संता
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम कण कण में व्याप्त है कोई जगह नहीं खाली है श्री राम व्यापक डाली डाली हैं। उक्त सद्विचार है मानस मंदाकिनी रागिनी सरस्वती डा रागिनी मिश्रा के।वे नगर के सहादत पुरा बुनाई विद्यालय के पीछे राधाकृष्ण कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित श्री राम कथा के समापन के अवसर पर उक्त विचार भक्तों के बीच व्यक्त कर रही थी । डा मिश्रा ने कहा कि श्री राम कथा सुनने मात्र से मनुष्य के जीवन की सारी व्यथा दुख समाप्त हो जाता है।ज्ञातव्य हो कि श्री राम कथा विगत एक सप्ताह से अनवरत रूप से चल रही थी।समापन के अवसर पर विशाल भंडारा और प्रसाद वितरण के साथ श्री सुंदर काण्ड पाठ परिवार श्री हनुमत कृपा सेवा समिति की शाखा श्री हनुमान गढ़ी मंदिर समिति बालनिकेतन रेलवे क्रॉसिंग मऊ द्वारा श्री सुंदर काण्ड का संगीत मय पाठ समिति के प्रमुख डा रामगोपाल गुप्त के निर्देशन में किया गया। मनोज तिवारी सुनील चौबे द्वारा मनोहारी भजनों की लड़ी प्रस्तुत की गई ।इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के रिंकू मिश्र अजय मिश्र अर्जुन राजभर अनिल शर्मा श्याम मद्धेशिया गुड्डू सिंह अनुपम पांडेय दीप गुप्त अश्विनी वर्मा राघवेंद्र सिंह राकेश श्रीवास्तव आनंद गुप्त संजय सर्राफ राजेश मद्धेशिया राजू गुप्ता श्रवण कुमार गुप्ता विनोद कुमार यादव हीरालाल यादव सुमेर जी चौरसिया प्रधान स्वतंत्र कुमार गुप्ता समेत कई सौ लोग मौजद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *