311 Views
मऊ
हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 13/08/2024 को गाजीपुर तिराहा स्थित पं० दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा की साफ सफाई करवाकर माल्यार्पण व पुष्पांजलि की गयी।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुरे देश में चलाये रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत मऊ जनपद में प्रत्येक महापुरुषों, शहीद स्मारकों की साफ सफाई करवायी गयी व माल्यार्पण किया गया। इसी क्रम में गाजीपुर तिराहा पर पं० दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नुपुर अग्रवाल द्वारा माल्यार्पण व पुष्पांजलि किया गया।
उक्त अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक संदीप श्रीवास्तव, आलोक शर्मा, प्रतीक जायसवाल, अमित राय हैप्पी,धर्मेन्द्र राय, शिवप्रकाश चौहान, अमित यादव, संतोष यादव, शिवम, अविनाश सिंह, आकाश मल्ल, आदि सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














