होली पर्व शांति समरसता और सौहार्द की त्रिवेणी बहाती है।होली का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देती है।उक्त विचार है अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के अध्यक्ष डा रामगोपाल गुप्त के ।वे नगर के सदर बाजार रौजा स्थित कार्यालय पर होली की पूर्व संध्या पर आयोजित बैठक में उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे । डा गुप्त ने कहा कि व्यापारी समाज ही सभी वर्गो को एक साथ समेट कर समाज में समरसता का संदेश देता है । रंगों से परहेज करने वालों पर रंग फेकने से बच्चो को रोके तथा रंग से परहेज करने वालों से भी निवेदन है कि वे गलियों अथवा सड़क पर न जाएं।पारस्परिक संबंधों को मजबूत बनाने की आवश्यकता है।इस अवसर पर मुख्य रूप से कन्हैया लाल जायसवाल अजहर कमाल फैजी महातम यादव आनंद गुप्ता हाजी अनवर अली अशोक सिंह हाजी इफ्तेखार जावेद तरफदार सौरभ मद्धेशिया नीरज अग्निवेश अभिषेक मद्धेशिया सुभाष चन्द्र कनौजिया गामा यादव राजेश मद्धेशिया गोपाल मुन्नू वरनवाल सोनू कनौजिया आदि मौजूद रहे।
होली पर्व शांति समरसता और सौहार्द की त्रिवेणी बहाती है।होली का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देती है
124 Views
