13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर फहरेगा तिरंगा

167 Views

ब्यूरो रिपोर्ट : जयप्रकाश श्रीवास्तव

आजमगढ़:जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 13 से 15 अगस्त 2023 तक मेरी माटी मेरा देश की थीम पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाए जाने के सम्बन्ध में बैठक की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी भवनों, निजी भवनों, व्यवसायिक भवनों, शहरों, कस्बों, नगर पंचायत/नगर पालिका एवं गांवों में परंपरागत तरीके से हर घर तिरंगा कार्यक्रम भव्य एवं उल्लासपूर्ण तरीके से मनाया जाना है। उन्होंने कहा कि इस दौरान 13 से 15 अगस्त तक सभी भवनों, कार्यालय, औद्योगिक इकाइयों पर हर घर तिरंगा के कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा झंडा लगाये जाने हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रबुद्ध जन अपने आसपास के गरीब बस्तियों, मलिन बस्तियों एवं ऐसे लोगों को, जो तिरंगा झण्डा नहीं खरीद सकते हैं, उन्हें आप लोग झंडा उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित कराने में से योगदान दें। उन्होंने कहा कि सभी निजी और व्यवसायिक संस्थान अपने भवनों को तिरंगे कलर से सजाएं, प्रार्थना सभा का आयोजन कराया जाए तथा पंचप्रण की शपथ भी दिलाया/लिया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं एवं देश भक्ति के गाने बजाए जाए। उन्होंने कहा कि शहरों, कस्बों एवं ग्रामों में प्रभात फेरी निकाली जाए। उन्होंने कहा कि कविता, रंगोली, मैजिक शो, नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाए। कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु बैनर, पोस्टर, स्टैंडी एवं पंपलेट प्रिंट कर लगवायें एवं बांटे जाए। उन्होंने कहा कि इस दौरान शहरों, नगरों, कस्बों एवं ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों, नगरों, कस्बों एवं शहरी क्षेत्रों में शिलाफलकम की स्थापना करायें। शिलाफलकम पर संबंधित क्षेत्रों के शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का नाम भी अंकित कराया जाए। उन्होंने कहा कि वसुधा वंदन के तहत 75 पेड़ों की वाटिका लगाई जाए। उन्होंने कहा कि बीएसए बच्चों के माध्यम से सभी अभिभावकों को भी कार्यक्रम के लिए अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति मिट्टी को लेकर पंच प्रण करें। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति अधिक से अधिक अपनी सेल्फी लेकर साइट पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि नर्सिंग होम में गरीबों को निशुल्क दवाओं का वितरण एवं चेकअप किया जाए। गरीबों में फल/मिष्ठान का वितरण कराएं एवं आजादी के महत्व को बताएं तथा शहीदों की वीरगाथा की कहानी बताई जाए। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिष्ठित लोगों द्वारा खादी आश्रम के झंडे का उपयोग मानक के अनुरूप किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिष्ठित लोगों से अनुरोध किया कि हरिऔध कला भवन में म्यूजियम, लाइब्रेरी बनाया जाना प्रस्तावित है, आप लोग जनपद की इतिहास, विरासत, पांडुलिपि आदि को उपलब्ध कराएं, ताकि संरक्षित कराया जा सके।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 इंद्र नारायण तिवारी, आईएमए, एनवाईके, व्यापार मंडल, निजी स्कूलों के प्रतिनिधि व एनजीओ, दवा व्यवसायी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *