15 Views
खुले में रखे ट्रांसफार्मर से भयभीत हैं ग्रामीण
बोगरिया, आजमगढ़। मेहनगर तहसील क्षेत्र के बोगरिया बाजार में लगा 400 के वी का ट्रांसफार्मर जो पूरी तरह से खुला हुआ है जिससे किसी न किसी दिन कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बताते चलें की बोगरिया बाजार में विद्युत विभाग के द्वारा लगाया गया ट्रांसफार्मर जिससे पूरे बाजार में बिजली सप्लाई जाती है यह ट्रांसफार्मर पूरी तरह से सड़क के निचले तह पर खुले में लगा हुआ है जिससे किसी न किसी दिन कोई पशु या ग्रामीण दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। जिसके वजह से लोग काफी भयभीत है पिछली बार भी इसकी शिकायत की गई थी परंतु बिजली विभाग के द्वारा अभी तक इसकी कोई व्यवस्था नहीं की गई जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। अब देखना यह है कि बिजली व्यवस्था देखने वाले लोग इसकी व्यवस्था कब तक करते हैं।

