14 Views
सड़क मार्ग पर खड़ी की जाती हैं परिवहन निगम की बसें
बोगरिया, आजमगढ़। मेंहनगर तहसील क्षेत्र के बोगरिया बाजार में परिवहन निगम की बसें जो बोगरिया से रासेपुर, चिरैयाकोट होते हुए आजमगढ़ के लिए जाती हैं,शाम को पुनः वापस आने पर देर शाम बसों को सड़क पर ही खड़ी कर दी जाती है।जिससे सड़कों पर चलने वाले वाहनों,ग्रामीणों और दुकानदारों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पहले भी इसकी जानकारी परिवहन निगम को लोगों ने दी थी पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई और अभी भी परिवहन निगम की बसें सड़कों के आधे भाग को घेर कर खड़ी रहती है। ग्रामीणों और बाजार के दुकानदारों का कहना है कि बसों को बाजार से दूर किसी सुरक्षित और सुविधाजनक स्थल पर खड़ी की जानी चाहिए जिससे आवागमन में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो।
