लोहे की फैक्ट्री में आधी रात को हुई चोरी सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध

157 Views

मेंहनगर,आजमगढ़। मेहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर पट्टी में स्थित लोहे की फैक्ट्री में सोमवार देर रात्रि लगभग दो से 2:30 बजे के बीच चोरी कर सामान ले जाते हुए चोरों का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ। जिसमें चोर आराम से 4 से 5 बार में सामान को उठाकर ले जा रहे हैं। फैक्ट्री के मालिक एस के सिंह ने सिंहपुर चौकी पर चोरी होने की लिखित तहरीर दी है।तहरीर प्राप्त होने के बाद सिंहपुर चौकी इंचार्ज अपने सहयोगियों के साथ मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंचे। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक सामान ले जाते दिखाई दे रहे हैं। जिसमें से कुछ सामान फैक्ट्री से कुछ दूरी पर पाया गया हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *