रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव
बोगरिया, आजमगढ़।
पचास वर्ष पुरानी प्राचीन हनुमान मंदिर का नहीं ले रहा था कोई सुध बोगरिया बाजार के कुछ समाजसेवियों ने उठाया कदम और लोगों के जन सहयोग के जरिए मंदिर का कराया जा रहा सुंदरीकरण और अब 31मार्च को महावीर जयंती के शुभ अवसर पर 24 घंटे के हरि कीर्तन के साथ-साथ विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
बताते चलें कि मेंहनगर तहसील क्षेत्र के बोगरिया बाजार के पास खजुरा फुलाइच ग्राम सभा के अंतर्गत एक प्राचीन हनुमान मंदिर जो लगभग लोगों के बताए जाने के अनुसार यह 50 वर्ष पुराना है परंतु मंदिर पूरी तरह से जर्जर हो चुका था। जिस पर बाजार के ही कुछ समाजसेवियों की नजर पड़ी और उन्होंने यह बेड़ा उठाया कि लोगों के जन सहयोग के द्वारा इस मंदिर का पूरी तरह से सुंदरीकरण करके इसे लोगों के आस्था को कायम रखने के लिए इस मंदिर का जीर्णोद्धार कर पूजा पाठ कीर्तन रामायण आदि करने योग्य बना दिया जाएगा जिससे लोग यहां पूजा पाठ कर सकें और यह आस्था का स्थल पुनः जाग उठे जिसमें यह आषा किया गया है कि इस कार्य में सभी क्षेत्र वासीयों, ग्राम वासियों का सहयोग अति आवश्यक है जिससे यह कार्य पूर्ण हो सके साथ ही साथ आस्था और जन सहयोग के द्वारा तैयार किये जा रहे इस मंदिर में भगवान के लिए भोग प्रसाद पूजा पाठ आदि समय से होता रहे।



