आइडियल पत्रकार संगठन को सरकार से पंजीकृत होने पर पत्रकारों में खुशी का माहौल

28 Views

आजमगढ़।
आइडियल पत्रकार संगठन जो प्रायः पत्रकारों के हित में कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी जिस तरह से यह संगठन बहुत ही तीव्र गति से प्रगति की तरफ अग्रसर है उस तरह से जल्द ही यह भारत का इकलौता मजबूत पत्रकार संगठन बनकर के सामने दिखाई देगा। किसी भी संगठन या पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एक ईमानदार मुखिया का होना आवश्यक है तभी जाकर के वह संगठन या पार्टी मजबूत स्थिति में पहुंचती है इस तरह की सोच रखने वाले हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भैया माननीय अजय कुमार मिश्रा जी ने जिस प्रकार से पत्रकारों के हित में दिन रात लगे रहते हैं मुझे आशा ही नहीं पूरी उम्मीद है कि एक दिन हम सभी पत्रकार बंधुओ को हमारे अधिकार अवश्य ही मिलेंगे। आइडियल पत्रकार संगठन केवल उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि भारत के कई राज्यों में अपनी मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है जिसमें अलग-अलग जिलों से अच्छे पत्रकार भाई समाज सेवा के क्षेत्र में भी चर्चित लोग इस संगठन में जुड़ते चले जा रहे हैं जिससे यह कड़ी और मजबूत होती जा रही है। एक से एक योद्धा इस संगठन के मजबूत प्रहरी के रूप में साथ में कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं मैं उन सभी पत्रकार बंधुओ को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आज आइडियल पत्रकार संगठन के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के संकल्पों को पूर्ण होने में एक कड़ी और जुड़ गई जब आइडियल पत्रकार संगठन को सरकार द्वारा पंजीकृत कर दिया गया मैं आप सभी पत्रकार बंधुओ से निवेदन करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में इस संगठन में जुड़कर और ज्यादा मजबूती प्रदान करें जिससे आने वाले पत्रकार बंधुओ को किसी भी तरह की समस्या का सामना करने के लिए संगठन के लोग एकजुट होकर के खड़े दिखाई देंगे। आजमगढ़ जनपद के तहसील मेंहनगर के आइडियल पत्रकार संगठन के तहसील अध्यक्ष श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मैं लगभग 2020 से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ जुड़ा और मुझे उनके व्यवहार और नेतृत्व इस कदर अच्छे लगे कि मैं उनके हर फैसले को अपना अटूट फैसला मानकर चलने का निर्णय लिया बहुत से साथी इस कदम से कदम की चाल में बहकावे में आकर पीछे चले गए जो आज बैठकर सोचते हैं कि काश मैं भी आज इस संगठन का हिस्सा होता तो आज मैं कहां पहुंचा होता। खैर कोई बात नहीं सुख और दुख इसीलिए आते हैं जिससे अपने और गैरों की पहचान हो सके मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को उनके व्यवहार उनके नेतृत्व और उनके प्रेम से पत्रकारों के साथ वार्ता करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना देखा हैऔर उम्मीद करता हूं कि यही व्यवहार यही नेतृत्व एक दिन हमारे संगठन को भारत का सबसे मजबूत संगठन बनने में ज्यादा देर नहीं लगाएगा। एक बार पुनः मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी और अपने पत्रकार संगठन के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों को सरकार के द्वारा इस संगठन को पंजीकृत किए जाने पर बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *