आदर्श पब्लिक स्कूल नरेहथा चक्रपाणपुर में हाई स्कूल सीबीएसई का परिणाम रहा शत प्रतिशत

41 Views

चक्रपाणपुर आजमगढ़।
आदर्श पब्लिक स्कूल नरेहथा, चक्रपाणपुर,आजमगढ़ में कक्षा 10 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता अर्जित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
परीक्षा में अश्विनी चौहान ने (94%), स्मृति यादव ने (92%) एवं निधि यादव ने (89%) प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त दो अन्य विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक, 25 विद्यार्थियों ने 85% से 90% के मध्य तथा 30 विद्यार्थियों ने 80% से 85% के मध्य अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षिक व्यवस्था का परिचायक है।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की लगन,शिक्षकों के समर्पित प्रयास तथा अभिभावकों के सतत सहयोग को दिया है। इस अवसर पर विद्यालय की
प्रधानाचार्या श्रीमती भावना सिंह ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षकों के योगदान की सराहना की।
अकादमिक हेड श्रीअमित सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि सुनियोजित अध्ययन एवं नियमित अभ्यास का परिणाम ह, जिसे आगे भी बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार आगामी सत्र में विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट क्लास, नियमित टेस्ट श्रृंखला, करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम, तथा सह-शैक्षिक गतिविधियों को और सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही बोर्ड कक्षाओं के लिए विशेष शैक्षणिक योजना लागू की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए भी बेहतर रूप से तैयार किया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *