78 Views
प्राचार्य डॉ सहजानंद पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां वाग्देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आयोजन का शुभारंभ किया। सरस्वती गीत नीतू चौहान, सपना व राजलक्ष्मी के मुखारबिंदु से बहुत ही सरस प्रस्तुति दी गई।
इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मंचित नाटक, भाषण, लोकगीत व देशभक्ति गीतों से पूरा प्रांगण खुशी से झूम उठा। अध्यक्ष के रूप में शिवनारायण सिंह चौहान(हिंदी विभागाध्यक्ष) के साथ सभी अध्यापक गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विशाल तिवारी ने किया। इसे आयोजित कराने में , ऋषभ सिंह, शिवम यादव, संदीप व अजय का विशेष सहयोग रहा।

