मेहनगर के गौरा गांव में भीषण चोरी, लाखों के गहने और नगदी पर हाथ साफ

35 Views

स्थान: मेंहनगर, आजमगढ़

मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में बीती रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस घर में चोरी हुई, वहां उस समय केवल देवरानी और जेठानी मौजूद थीं। पीड़िता पूनम यादव (पत्नी सुजीत यादव) और पारो यादव (पत्नी अजीत यादव) सुबह करीब 6 बजे जब नींद से जागीं, तब उन्हें चोरी की घटना का पता चला। घर का सामान बिखरा देखकर दोनों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों द्वारा तत्काल पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। साथ ही डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी सूचित किया गया।

जांच के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि चोर घर के बगल से छत पर चढ़े और सीढ़ी के रास्ते नीचे उतरकर वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता पूनम यादव के अनुसार, उनके बॉक्स और अलमारी से

  • 2 सोने की चेन
  • 2 सोने की अंगूठी
  • 1 जोड़ी सोने की बाली

वहीं उनकी जेठानी पारो यादव के बॉक्स से

  • 1 जोड़ी चांदी का मीना
  • 1 जोड़ी चांदी की पायल
  • 1 सोने का हार
  • 2 सोने की अंगूठी
  • 1 जोड़ी सोने की बाली
  • 2 सोने की चेन
    चोरी हो गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
अब देखना यह होगा कि पुलिस इस बड़ी चोरी का खुलासा कर चोरों को पकड़ने में कब तक सफल हो पाती है,या फिर चोर पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *