हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आईपीएस के तहसील अध्यक्ष ने कहां पत्रकारों के निष्पक्ष लेखनीही असली पत्रकारिता

28 Views

रिपोर्ट:अमित सिंह

मेंहनगर/आजमगढ़।

हिंदी पत्रकारिता दिवस के शुभ अवसर पर आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए आइडियल पत्रकार संगठन के तहसील अध्यक्ष जयप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि आज के समाज में पत्रकारिता एक जोखिम भरा कार्य माना जा रहा है इसका क्या कारण है इसका कारण बस यही है हमारे पत्रकार बंधु निष्पक्षता के साथ कार्य नहीं कर पा रहे हैं क्यों,क्योंकि इसके लिए तमाम तरह के दबाव और डराना,धमकाना यह सब चीज पत्रकारिता की स्वतंत्रता को बाधित कर रहे हैं। जिसके लिए हम सभी पत्रकार बंधुओ को अपनी कलम के ताकत को पहचानना चाहिए एक अंग्रेजी में कहावत है “ए पेन इज मईटर दैन सोल्ड” कलम की ताकत तलवार से भी कहीं जाता है परंतु इसके लिए एक जुटता आपसी संबंध और संगठित रहने की आवश्यकता है। एकता में जो शक्ति है वह शक्ति कहीं भी नहीं मिल सकती इसलिए सभी पत्रकार बंधुओ को एक साथ मिलजुल कर एक ताकत के रूप में समाज के सामने निष्पक्षता पूर्वक अपनी बातों को रखना चाहिए साथ ही साथ अत्याचार, भ्रष्टाचार, तानाशाही, गरीब और लाचार लोगों को सताने वालों का विरोध खुलकर करना चाहिए जिससे समाज में पत्रकारिता की छवि बनी रहे। जब आपने एक पत्रकार के रूप में कलम उठाया होगा तो आपके मस्तिष्क में समाज सेवा की भावनाएं अवश्य आई होगी अगर नहीं आई होगी तो आपके अंदर पत्रकारिता अभी विकसित नहीं हो पाया है। हम सभी आज शपथ लेते हैं कि इस पत्रकारिता दिवस के अवसर पर हम सभी एकजुट होकर संगठित रहेंगे और समाज में हो रहे सभी असंवैधानिक कार्यों का विरोध करेंगे और समाज को, अपने देश को ऊंचाइयों के शिखर तक पहुंचाने में पूरा सहयोग प्रदान करेंगे।

जय हिंद जय पत्रकारिता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *