यूपी मऊ l देव सेवा समिति मिल रोड परदहा मऊ द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा पूर्वांह में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई।

12 Views

यूपी मऊ l देव सेवा समिति मिल रोड परदहा मऊ द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा पूर्वांह में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई।
बतया गया कि थाना सरायलखंसी जनपद मऊ पुलिस द्वारा बाद पोस्टमार्टम पी.एम. न. 259/2026 के तहत 22.06.2026 को पूर्वांह में देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु निःशुल्क प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के ब्लॉक सलाहकार रतनपुरा मऊ जय राम यादव के नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ अपराह्न 1 बजे शव को देवाश्रम प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च सिंधी कालोनी मऊ निवासी व माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज के वरिष्ठ विद्वान अधिवक्ता गोपाल कृष्ण पांडेय द्वारा अपने माँ श्रीमती पुष्पा पांडेय के सम्मान में एवं स्मृति शेष पिता हरिशंकर पांडेय की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के ब्लाक सलाहकार रतनपुरा जयराम यादवअंतिम संस्कार दल के पदाधिकारीगण क्रमशः रामनाथ राम नारद भारती दयाराम यादव मालक यादव शैलेन्द्र रावत श्रीनाथ यादव पी एन सिंह व इब्राहिम पठान सहित घाट संचालक लल्लन डोम सम्मिलित रहे।

     उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *