मेहनाजपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, शादी में खाने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

42 Views

आजमगढ़ मेहनाजपुर – जनपद के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान भोजन को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत यादव उर्फ भन्टा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार तड़के करीब 1:40 बजे थाना मेंहनाजपुर पुलिस करसड़ा नहर पुलिया के पास संदिग्ध बाइक सवार की तलाश में चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया।
शादी में खाने को लेकर हुआ था विवाद, युवक की गई थी जान

7 जुलाई की रात ग्राम डंडवल में आयोजित एक शादी समारोह में भोजन करने की बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि अजीत यादव उर्फ भन्टा अपने साथियों के साथ मिलकर प्रीतोष राजभर और ओटू राजभर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में प्रीतोष राजभर के सिर में गंभीर चोट आई और उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वहीं इस मामले में मृतक की मां चन्द्रकला की तहरीर पर थाना मेंहनाजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी के रूप में अजीत यादव उर्फ भन्टा का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं सहित कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार करने वाली मेहनाजपुर पुलिस टीम थाना प्रभारी उ0नि0 अखिलेश कुमार सिंह, उ0नि0 अमित कुमार पाल, उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय, उ0नि0 विक्रान्त मिश्रा, उ0नि0 हरिशंकर यादव, हे0का0 बाबूलाल राजभर, हे0का0 कालिका यादव, हे0का0 गुरूदयाल सिंह, रि0का0 आदर्श यादव, रि0का0 विशाल शर्मा सहित थाना मेंहनाजपुर पुलिस टीम।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *