रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव
आजमगढ़:
विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनपद आजमगढ़ में बीजेपी की सदर सीट से बिगुल बज चुका है किसान मोर्चा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह दिन रात एक करके जनता के बीच जाकर एक-एक लोगों से कर रहे हैं मुलाकात लगभग एक महीने से भाजपा के तरफ से संपर्क कर रहे राजेश कुमार सिंह ने 200 से ऊपर गांवों के इस सदर सीट से अपने इस जनसंपर्क अभियान में लगभग 65 से ऊपर गांवों का दौरा कर लिया है।जिनमें वह एक-एक घर के सदस्यों से मुलाकात कर रहे हैं बताते चलें कि सदर सीट को लेकर के पूर्व प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा का नाम भी लिया जा रहा है।अब देखना यह है कि बीजेपी के आला कमान क्या निर्णय लेती है,किसे टिकट देती है?परंतु जैसा कि लोगों ने बताया कई बार प्रधानी,एक बार महा प्रधान,और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत चुके राजेश कुमार सिंह क्या इस चुनाव में आजमगढ़ के सदर सीट को बीजेपी की झोली में जीत कर डाल सकते हैं। हालांकि उनका दावा है कि अगर मुझे टिकट मिला तो मैं यह सीट जीतकर बीजेपी की झोली में अवश्य डालूंगा और उन्होंने यह भी कहा कि अगर मुझे टिकट नहीं भी मिलता है तो भी आला कमान जिसे भी टिकट देगी मैं तन मन धन के साथ उस प्रत्याशी के साथ रहूंगा और बीजेपी के इस सदर सीट को जीतने के लिए पूरा प्रयास करूंगा।इस समय फेसबुक पर आजमगढ़ जनपद में पूरी तरह से छाए हुए राजेश कुमार सिंह दिन रात मेहनत कर पसीने बहा रहे हैं अब देखना यह है कि इस पसीने का फल इन्हें मिलता है या किसी अन्य प्रत्याशी को। एक तरफ जहां भाजपा का दावा है कि पुराने प्रत्याशियों की जगह पर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा इस उम्मीद से पुरे आजमगढ़ में खलबली मची हुई हैं कि आखिर टिकट किसे मिलेगा अब यह तो समय ही बताएगा।
