आजमगढ़ के छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से हुईं दर्दनाक मौत
जय प्रकाश श्रीवास्तव
जनपद आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आराजी फूलाईच का रहने वाला 19 वर्षीय अभय विश्वकर्मा की गोरखपुर परीक्षा देने जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गया। इसकी खबर जैसे ही परिवार के लोगों को और गांव में पहुंची पूरे गांव में कोहराम मच गया परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बताते चले कि अभय विश्वकर्मा पुत्र सूबेदार विश्वकर्मा जो 14 अक्टूबर की शाम को गोरखपुर में प्राविधिक परीक्षा देने के लिए निकला था। उसने दुल्लहपुर गाजीपुर रेलवे स्टेशन से कृषक एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी थी। ट्रेन जैसे ही बलिया जिले के उद्धव थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव के पास पहुंची जहां रेलवे की पोल नंबर 37 के पास हादसा हो गया। हादसा रात करीब 8:21 पर होना बताया जा रहा है।
हादसे की जानकारी होने पर रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभय अपने तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वहीं मृतक की मां रीता देवी और पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
गोरखपुर परीक्षा देने जा रहे
47 Views
