तरंवा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में उमड़ा जनसैलाब
बोगरिया, आजमगढ़

209 Views

तरंवा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में उमड़ा जनसैलाब
बोगरिया, आजमगढ़। तरंवा के चौरी बेलहा इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के आगमन पर लाखों की संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा। अनियंत्रित भीड़ को किसी तरह से प्रशासन के लोगों ने नियंत्रित किया मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लगभग 2:30 बजे चोरी बेला के डिग्री कॉलेज के मैदान में उतरा योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर के उतरते ही जनता में पूरी तरह से जोश दिखाई दिया और चारों तरफ जय श्री राम, हर हर मोदी घर घर योगी, के नारे लगने लगे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि अगर हमारी सरकार पुनः बनी तो यह जो विकास के कार्य देख रहे हैं यह और दोगुनी रफ्तार से होंगे। सड़क,बिजली ,शिक्षा ,बेरोजगारी, महंगाई यह सब मुद्दे होंगे जिस पर हम कार्य करेंगे सभी महिलाओं के लिए घर-घर शौचालय, बच्चियों के लिए शिक्षा की उत्तम व्यवस्था, उज्जवला योजना के अंतर्गत घर-घर सिलेंडर, सभी गरीबों के लिए आवास, बेरोजगारों को रोजगार, दिव्यांग जनों को पेंशन व्यवस्था, वृद्धा पेंशन व्यवस्था, विधवा पेंशन व्यवस्था, ये सारी सुविधाएं हम जनता के लिए ले कर के आ रहे हैं उन्होंने कहा कि मैं यहां पर मेहनगर में मेहनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मंजू सरोज के पक्ष में आप सभी से वोट मांगने के लिए यहां आया हूं आप सभी 7 तारीख को भारी से भारी मतों से बहन मंजू सरोज को विजई बनाने का कार्य करें। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सुरेश राणा, मेहनगर की विधानसभा प्रत्याशी मंजू सरोज आजमगढ़ के बीजेपी के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, राजेश कुमार सिंह कटहन, अरुण सिंह, योगेंद्र सिंह, रमेश सिंह, नवीन सिंह, एवं भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मंच पर मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *