मऊ जनपद की थाना सराय लखंसी स्थित ग्राम बीबीपुर की निवासिनी भगवानी देवी पत्नी स्वर्गीय

256 Views

मऊ जनपद की थाना सराय लखंसी स्थित ग्राम बीबीपुर की निवासिनी भगवानी देवी पत्नी स्वर्गीय जंग बहादुर यादव ने जनपद के लोक प्रिय पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाया है। गांव के ही रहने वाले शिव शंकर पाल पुत्र बाला पाल द्वारा उसकी ही जमीन में पुराने मकान के गिर जाने पर पुनः निर्माण से रोकने और फौजदारी पर उतारू हो जाने के विरुद्ध। 80 वर्षीय वृद्धा विधवा भगवानी देवी ने पुलिस अधीक्षक महोदय से रोते हुए गुहार लगाते हुए कहा कि शिव शंकर पाल हमारे बच्चों के साथ राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण उस मकान बनाने से रोक रहे हैं जबकि उक्त मकान पूरी तरह से आबादी युक्त है और प्रार्थिनी के ही नाम से है इसके बावजूद प्रधानी के बल पर गोलबंद होकर लगातार मुझे और मेरे बच्चों को अपने भाइयों और बच्चों के साथ प्रताड़ित कर रहे हैं प्रार्थिनी की बातों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने आश्वासन देते हुए कहा कि निश्चित रूप से आपके साथ न्याय होगा और किसी भी तरह का किसी भी व्यक्ति के द्वारा कोई उत्पीड़न नहीं किया जाएगा और उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध आवश्यकता पड़ने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *