मेहनगर तहसील अंतर्गत जिया सड गांव में निर्मला देवी की मनाई गई दूसरी पुण्यतिथि

212 Views

मेहनगर तहसील अंतर्गत जिया सड गांव में निर्मला देवी की मनाई गई दूसरी पुण्यतिथि।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेहनगर तहसील के उपजिलाधिकारी प्रेम चंद्र मौर्या एडीजे लालमणि व मेंहनगर थाना प्रभारी वसंतलाल रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री दुर्गा सिंह ने किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों को माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर के प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 बच्चों को विद्या दान स्वरूप 200 बैग कॉपियां, किताब ,पेंसिल कीट, रबर ,कलर बॉक्स ,आदि देकर के बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परिवार के मुखिया बीरबल सिंह, स्वर्गीय निर्मला देवी के पति नरेंद्र सिंह व उनके चारों पुत्र उपस्थित रहे। गांव के सम्मानित व्यक्तियों में यशवंत सिंह ,हरिलाल हेड मास्टर ,राम पलट यादव, दीना सिंह, अमित सिंह उर्फ मोनू व गांव के सभी सम्मानित लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के मुखिया ने बताया कि पुण्यतिथि के इस अवसर पर विद्यादान स्वरूप बच्चों को प्रदान किए गए कॉपी किताब बैग व पेंसिल किट आदि देकर के श्री निर्मला देवी की पुण्य आत्मा को अवश्य ही शांति प्राप्त होगी विद्या दान महादान कहा जाता है इसलिए हमने इस कार्यक्रम में विद्या दान करने का निश्चय किया। इस कार्यक्रम में पत्रकार बंधुओं को भी अंग वस्त्र देकर के सम्मानित किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *