उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव से मिला भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी.)का प्रतिनिधिमंडल ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में उत्तर प्रदेश के उद्यमियों को प्राथमिकता देने की मांग

229 Views

आज दिनांक 9 नवंबर को प्रदेश की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी.) का 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा से जी से मिला। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रसपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव/प्रवक्ता अजय त्रिपाठी मुन्ना भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी प्रदेश उपाध्यक्ष ताज खान लखनऊ जिला अध्यक्ष/प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता थे।मुख्य सचिव महोदय से भेंट मुलाकात के दौरान अजय त्रिपाठी मुन्ना रितेश गुप्ता कहा कि फरवरी 2023 में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उत्तर प्रदेश के उद्यमियों को प्राथमिकता दिया जाए किन्ही कारणों से जो उद्योग बंद पड़े हैं उनको चालू किया जाए।
उत्तराखंड के तर्ज पर यहां पर भी उद्योग लगाने के लिए जमीन खरीदने पर स्टांप ड्यूटी में छूट प्रदान की जाए और नए उद्योग लगाने पर कम से कम 5 वर्ष तक उद्योग चलाने पर जीएसटी पर भी छूट प्रदान की जाए। अजय त्रिपाठी मुन्ना रितेश गुप्ता ने यह भी कहा कि सरकार की घोषणा अनुसार के अनुसार सिंगल विंडो सिस्टम को प्रदेश के प्रत्येक जिले में हर हाल में मजबूती के साथ लागू कराया जाए जिससे कोई भी उद्यमी व्यापारी अपना काम एक ही जगह जाकर करा सके।
हाउस टैक्स के नाम पर लखनऊ नगर निगम के द्वारा किए जा रहे व्यापारियों के शोषण पर भी मुख्य सचिव महोदय से वार्ता की गई उनको यह अवगत कराया गया कि पूरे बिल्डिंग पर कर बकाया होने पर केवल व्यापारी की दुकान सील की जाती है और सुबह के वक्त सील की जाती है जो कि सरासर अन्याय है साथ ही वर्तमान समय में राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में फैले डेंगू मलेरिया बुखार एवं अन्य बीमारियों को देखते हुए सभी जिलों की प्रमुख बाजारों में उचित सफाई व्यवस्था व फागिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव करवाने पर बात हुई। मुख्य सचिव महोदय ने भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि आप की सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा और उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।आज के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अजय त्रिपाठी मुन्ना रितेश गुप्ता हाफिज जलील अहमद सिद्धकी ताज खान नीरज गुप्ता मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *