उपजिलाधिकारी मेहनगर ने सभी को दी ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं
मेहनगर ,आजमगढ़। आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई जा रही है इसी एवज में मेंहनगर में भी ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई वहीं मेंहनगर के उप जिलाधिकारी संत रंजन श्रीवास्तव व मेंहनगर थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह मैं पुलिस फोर्स के साथ पूरे नगर में चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी के साथ ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराया साथ ही साथ सभी को ईद की बधाइयां भी दी वहीं उप जिलाधिकारी ने नगर के सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी साथ ही साथ बच्चों मेटॉफियां, गुब्बारे ,भी बांटे।बताते चलें कि तेजतर्रारउपजिलाधिकारी संत रंजन श्रीवास्तव ने पूरे मेंहनगर में हर त्योहारों पर स्वयं घूम करके सारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं और सभी से गुजारिश करते हैं कि आप सभी मिलजुल कर के अपने त्योहारों को खुशी पूर्वक मनाएं और आपस में आपसी भाईचारा बनाए रखें




