अहियाई तिलसड़ा में टेम्पो पलटने से 65 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान हुई मौत मची सनसनी जाँच में जुटी पुलिस

221 Views

मेहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोरमपुर गांव की रहने वाली धनेश्वरी देवी पत्नी स्वर्गीय बनारसी यादव आज अहियाई तीलसड़ा टर्निंग पर टेम्पो पलटने से टेम्पो में सवार 5 लोग घायल हो गए जिसमें धनेश्वरी के साथ उनकी पतोह और पोती व दो और लोग उस टेम्पो में बैठे थे। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है की धनेश्वरी देवी की हालत गंभीर देखते हुए स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल में दिखाया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें सदर अस्पताल के लिए रेफ़र कर दिया परिजनों द्वारा धनेश्वरी देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक धनेश्वरी देवी के तीन लड़के है जो रोटी रोजी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। वही टेम्पो पलटने व मौत की सूचना पाकर मेहनगर थाने की पुलिस भोरमपुर मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर शव को मर्चरी हाउस भेजा दिया वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *