मेंहनगर (आजमगढ़) स्थानीय थाना क्षेत्र के देवईत गांव के मेन रोड के पूर्वी सिवान में गुरुवार को सुबह खलीफा बाबा मजार के पास पाकड़ के पेड़ से लटकता 25 वर्षिय युवक का शव देखा गया शौच करने निकले ग्रामीणों ने शव को देखा तो गांव में सनसनी फ़ैल गई।आनन फानन में गांव के प्रधान अरविंद यादव ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पेड़ पर लटकते शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतरवाया गया और शव के शिनाख्त के लिए आवश्यक पूछताछ करते हुए पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी हाउस भेजवाने की तैयारी शुरू कर दी गई थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास है, युवक की शरीर पर केवल एक पैंट और गले में माला पहनें हुआ है। युवक ने आत्महत्या किया है या हत्या कर शव लटका दिया गया है,यह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। वैसे स्थानीय पुलिस द्वारा कई दिशा में जांच शुरू कर दिया है।इस घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है। सूचना को लेकर घटना स्थल पर सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी भी मौके पर पहुंचे
देवइत में पेड़ से लटका मिला अज्ञात नव युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी पुलिस
213 Views
