स्थानीय तहसील मेहनगर के अंतर्गत अस्थाई गौशाला सेर्रा में पशुओं को चारे खाने के लिए नहीं है नाद की उचित व्यवस्था

244 Views

स्थानीय तहसील मेहनगर के अंतर्गत अस्थाई गौशाला सेर्रा में पशुओं को चारे खाने के लिए नहीं है नाद की उचित व्यवस्था
मेहनगर तहसील अंतर्गत सेर्रा ग्राम सभा में अस्थाई गौशाला की स्थिति यह है कि यहां आवारा पशुओं को रखा तो गया है ,परंतु वहां खाने पीने के लिए नाद की कमी बताई गई है । साथ ही साथ वहां पर पशुओं को तेज धूप से बचने के लिए पेड़ भी नहीं लगाए गए हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी अभी तक यहां पर पशुओं के लिए नाद की व्यवस्था नहीं की गई ना ही किसी प्रकार का कोई वृक्ष लगाया गया है। नाद की कमी के वजह से सही तरीके से पशु अपने आहार को ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं वे एक दूसरे से लड़ जाते हैं।वहां के प्रबंधक धर्मेंद्र पाल ने बताया कि हमारे यहां चारा ,चोकर प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध है , और मैं भूषा लेकर जगह के अभाव में किसान के घर पर ही एकत्रित करते हैं, तीन रूम में सटर नहीं है जिसके अभाव में भूषा एकत्रित नहीं हो पा रहा है। अगर नाद की व्यवस्था हो जाती तो यह पशु सही से अपना भोजन ग्रहण कर लेते और पेड़ लग जाता तो उनको छांव की व्यवस्था हो जाती जिससे उनको धूप से राहत मिलती।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *