आजमगढ़ में एक युवक ने अपनी बहन की कुल्हाड़ी से मारकर इसलिए हत्या कर दी की बहन अपने प्रेमी से बार-बार मिलती थी, मना करने पर कई बार घर में विवाद भी हो चुका था, देर रात भाई व बहन में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिससे नाराज भाई ने अपनी बहन के सर व चेहरे पर कुल्हाड़ी से कई बार हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही बहन की मौत हो गई, जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को थाने ले गई, वहीं समाचार लिखे जाने तक हत्यारा भाई व उसके पिता दोनों मौके से फरार बताए जा रहे हैं, घर पर इस वक्त कोई नहीं है, जानकारी के मुताबिक रौनापार थाना क्षेत्र के रामनगर कुकरौछी गांव में रामकुवंर यादव अपने पुत्र प्रमोद यादव पुत्री सिंधु (22)के साथ रहते हैं, जानकारी के मुताबिक सिंधु का गांव के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग कुछ दिनों से चल रहा था, यह बात धीरे-धीरे गांव के अलावा सिंधु के भाई प्रमोद यादव को भी पता चली, इसके बाद प्रमोद यादव बार-बार अपनी बहन को उस लड़के से मिलने से मना करता था, लेकिन बहन सिंधु उस लड़के से बार-बार मिलती थी, इसी बात को लेकर रात के लगभग 9:30 के करीब पिता राम कुंवर घर के बाहर टहल रहे थे, इसी दौरान भाई और बहन में इसी बात को लेकर विवाद हुआ, विवाद इतना बढ़ा कि नाराज भाई ने घर में रखी टांगी से बहन के सर व चेहरे पर कई बार वार कर दिया, जिससे बहन सिंधु का मौके पर ही मौत हो गई, इसके बाद पिता व भाई दोनों मौके से फरार हो गए, गांव के किसी व्यक्ति ने रौनापार थाने की पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर थाने आई, समाचार लिखे जाने तक अभी मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था ।
आजमगढ़ में एक युवक ने अपनी बहन की कुल्हाड़ी से मारकर इसलिए हत्या कर दी की बहन
239 Views
