मेहनगर आजमगढ़ स्थानीय तहसील मेंहनगर के ग्राम पंचायत बनी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा मेहनगर से भारी भरकम फोर्स लेकर पहुंचे और आबादी की जमीन निर्माण कार्य कराने लगे जब इस पर पत्रकार जय शर्मा ने विरोध किया कि यह जमीन आबादी की जमीन है आपके अधिकार क्षेत्र से बाहर है और इस पर माननीय दीवानी न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इसको सुनते ही नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा भड़क उठे और गंदे अपशब्दों का प्रयोग करने लगे और कहे पत्रकारिता भुलवा दूंगा यह कहते हुए पत्रकार के ऊपर टूट पड़े और कहे कि दीवानी न्यायालय माने कुछ नही होता है मैं सब जनता हूं जबकि आबादी में राजस्व विभाग द्वारा कोई हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता परन्तु नायब तहसीलदार द्वारा आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए निर्माण कार्य करवाया गया नायब तहसीलदार के इस असभ्य व्यवहार से पत्रकारो में रोस बढ़ता जारहा है ।
*वैश्वारा न्यूज़ के पत्रकार के साथ किया गया अभद्र व्यवहार,नायब तहसीलदार ने असभ्य भाषा का किया प्रयोग, पत्रकार संगठनों ने की घोर निंदा
247 Views
