213 Views
मेहनगर तहसील प्रांगण में निर्विवाद वरासत अभियान 2023 का प्रार्थना पत्र सहायता प्राप्ति केंद्र में रजिस्ट्रार कानूनगो प्रेमचंद व लेखपाल विपिन पांडेय ने अभियान के तहत वरासत का प्रार्थना पत्र लिया ।वही रजिस्ट्रार कानूनगो ने बताया कि आज दो प्रार्थना पत्र आया दोनों को जनसेवा से ऑनलाइन करने हेतु निर्देशित किया गया । उपजिलाधिकारी संत रंजन ने बताया कि यह अभियान शासन के मनसा के अनुसार चलाया गया ।इस अभियान में अब से चलकर 31 जुलाई तक चलेगा। जिसमें वादकारियों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और आसानी से निर्विवाद वरासत किया जाएगा।
