तरवा थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में आशा सिंह उम्र 55 वर्ष पत्नी ज्ञानेंद्र सिंह उम्र 58 वर्ष में फावड़ा से प्रहार कर हत्या कर दी ग्रामीणों ने बताया कि ज्ञानेंद्र सिंह मानसिक रूप से विक्षिप्त है 5 वर्ष से वाराणसी से दवा चल रही है। और कभी कभी दवा नागा हो जाने से काफी डिस्टर्ब हो जाते थे। और वह शाम को खाना पीना खाने के बाद रात 11:00 बजे के बाद मानसिक विक्षिप्त ज्ञानेंद्र सिंह ने पत्नी आशा सिंह से वाद विवाद करना शुरू किए। बीती रात फावड़ा से सिर पर और गले पर प्रहार किया जिसकी मौके पर मृत्यु हो गई ।सुबह 8:00 बजे तक गाय को चारा डालने व लगाने के लिए ना निकलने तब पड़ोसियों ने कहा कि अभी तक यह लोग क्यों नहीं आए। ज्ञानेंद्र सिंह रात में ही मारकर पत्नी को फरार हो गए। मौके पर ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी तरवा बसंत लाल मय हमराहीयों के साथ मौके पर पहुंचे तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज कुमार सिंह रघुवंशी व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थाना प्रभारी तरवा ने बताया कि उनके दो लड़के बाहर हैं। पंचनामा बनाकर पीएम हाउस भेज दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि ज्ञानेंद्र सिंह चार भाई हैं ।भाइयों में तीसरे नंबर पर ज्ञानेंद्र है
सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। ज्ञानेंद्र सिंह के पास दो लड़के बंटी सिंह व विवेक सिंह जो बाहर रहते हैं। तीन लड़कियां पिंकी, अर्चना व आरती शादी से अपने घर चली गई। मौके पर ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।
तरवा थाना क्षेत्र के टंडवा खास गांव में पति ने पत्नी की फावड़ा से की हत्या।
240 Views
