थाना तरवांआपसी विवाद में पत्नी पर फावड़े से हमला कर हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, 24 घण्टे के भीतर घटना का अनावरण

195 Views

पूर्व की घटना-
वादी सर्वेश सिंह पुत्र स्व0 मुरली सिंह निवासी ग्राम खानपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि मेरी बहन आशा सिंह की शादी ज्ञानेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 उमेश सिंह पता टण्डवा खास थाना तरवां जनपद आजमगढ़ के साथ हुई थी उसके पति ज्ञानेन्द्र सिंह जो अक्रामक स्वभाव का है मारता पीटता था। दिनांक 11/12.06.2023 की रात्रि समय करीब 02:00 बजे आपसी वाद- विवाद के दौरान फावड़े से सिर तथा गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दिया तथा घर के दरवाजे का ताला बन्द कर फरार हो गया।
जिसके सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 146/23 धारा 302 भादवि पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष तरवां बसन्तलाल द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी की विवरण-
थानाध्यक्ष तरवां बसन्त लाल द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक- 13.06.2023 को समय करीब 8.50 बजे ग्राम बेलहाडीह से उपरोक्त हत्या कारित करने वाला अभियुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 उमेश सिंह पता टण्डवा खास थाना तरवां जनपद आजमगढ़ गिरफ्तार किया गया है तथा हत्या में प्रयुक्त रक्त रंजित हथियार एक फावड़े को अभियुक्त के निशादेही पर उसके घर से बरामद किया गया है।
पूछताछ का विवरण-
ज्ञानेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 उमेश सिंह पता टण्डवा खास थाना तरवां जनपद आजमगढ़ ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि मेरी पत्नी आशा सिंह से मेरे वैचारिक सम्बन्ध अच्छे नही थे। हम दोनो पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी बात को लेकर कहा सुनी हो जाती थी मैं रोज-रोज की कहा सुनी होने से तंग आकर दिनांक- 11/12.06.2023 की रात्रि समय करीब 2.00 बजे मैं फावड़े से अपनी पत्नी आशा सिंह को मार-काट कर हत्या कर दिया तथा फावड़े को घर में ही छिपा दिया था फावड़े को मैने आज पुलिस को अपने घर से पुलिस के साथ जाकर दे दिया हूँ साथ में अपना पहना हुआ सर्ट भी पुलिस को दे दिया हूँ
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-146/23 धारा 302 भादवि थाना तरवां जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त

  1. ज्ञानेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 उमेश सिंह पता टण्डवा खास थाना तरवां जनपद आजमगढ़ उम् करीब 60 वर्ष
    बरामदगी-
    हत्या में प्रयुक्त एक फावड़ा तथा घटना के समय पहना हुआ रक्त का धब्बा लगा हुआ शर्ट
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
    थानाध्यक्ष बसन्त लाल,
    उ0नि0 कैलाश सिंह यादव
    का0 अभिषेक यादव
    का0 प्रमोद कुमार
    का0 प्रभात त्रिपाठी
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *