तेज रफ्तार बाइक के धक्के से घायल अधेड़ की ईलाज के दौरान मौत

188 Views

मेंहनगर स्थानीय थाना क्षेत्र के जाफर पुर गांव निवासी पेशे से वाहन चालक लाल बहादुर चौहान उम्र 53 वर्ष पुत्र स्व०राम बचन की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत।
बताते चलें बीती रात गौरा गांव एसडीएम आवास के बगल में मेंहनगर -बिन्द्राबाजार मुख्य सड़क के किनारे नव-निर्मित मकान के गृह प्रवेश भोज में शामिल होने आए मृतक लाल बहादुर चौहान खाना खाकर घर वापस जाने के लिए सड़क पर चढ़ने लगे कि सामने दिशा से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से जोरदार धक्का लगने से बुरी तरह घायल हो गया। जबकि बाइक सवार भागने में सफल रहा।घायल लाल बहादुर को आनन फानन में नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहनगर लाया गया, जहां डाक्टरों ने लाल बहादुर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी हाउस भेजवाया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *