मेहनगर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी की तत्परता से 13 प्रार्थना पत्रों का तुरंत निस्तारण किया गया

210 Views

मेहनगर/ आजमगढ़। प्रत्येक महीने के प्रथम और तृतीय सप्ताह के शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में आज दिनांक 17 जून 2023 दिन शनिवार को 35 प्रार्थना पत्र आए हुए थे इन प्रार्थना पत्रों में से 13 प्रार्थना पत्रों का उपजिलाधिकारी मेहनगर के द्वारा तत्परता दिखाते हुए मौके पर निस्तारण किया गया। इन प्रार्थना पत्र को लेकर आए हुए जितने भी लोग जिनका निस्तारण किया गया वे बहुत प्रसन्न दिखाई दिए उन्होंने कहा कि इसी तरह से कार्य होना चाहिए जिससे हम लोगों को बार-बार दौड़ना ना पड़े और हम लोगों की समस्याओं का तुरंत मौके पर निस्तारण कर दिया जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *