224 Views
मेंहनगर, आजमगढ़। उप जिलाधिकारी संत रंजन श्रीवास्तव ने आगामी चुनाव को देखते हुए आज एक महत्वपूर्ण बैठक बुलायी। जिसमें वी.डि.यो. तरवा प्रियंका, बी.ई.ओ. मेंहनगर रविकेश,सी.डी.पी.ओ.तरवा उपस्थित रहे वही वी.डि.यो.मेंहनगर, बी.ई.ओ.तरवा,सप्लाई मेंहनगर अनुपस्थित पाए गए जिन के विरुद्ध लेटर जारी कर दिया गया। चुनाव नजदीक है इसके मद्देनजर रखते हुए सरकार के निर्देशानुसार किसी भी अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी वही फार्म संख्या 6 7 8 की तैयारी जोरों पर चल रही है। बि.एल.ओ. को आदेश दिया गया है कि वे अपने एरिये में फ्यूचर वोटर्स और महिला वोटर्स को जागरूक करने का कार्य करें वही लोगों को वोट के महत्व के बारे में भी बताये ।स्वीप और वोटर अवेयरनेस प्रोग्राम भी करवाए जाएं।
