230 Views
आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के सहेला गांव से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सर्विस लेन पर बुधवार की देर शाम ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पवई थाना के मकदूमपुर गांव निवासी अभिषेक राजभर 14 बुधवार को पड़ोसी शक्ति राजभर के साथ बाइक से मालीपुर गया था। मालीपुर से धान की नर्सरी लेकर दोनों किशोर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। शाम साढ़े छह बजे वे सहेला गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सर्विस लेन पर पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में अभिषेक व शक्ति घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पवई भेजी। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं शक्ति का इलाज चल रहा है। मृतक अभिषेक के एक बहन और एक भाई बताए गए है।
